मृत संवेदनाएं
सिमट कर रह गया है
हमारे द्वारा भेजे गए एसएमएस में
हम अपने ही अस्तित्व के
हकदार नहीं रह गए हैं
हमारा प्रतिनिधित्व करते हैं
अब हमारे द्वारा प्रेषित एसएमएस
आपसी व्यवहार से हम
एक दूसरे से मुंह चुराने लगे हैं
खुशियों का आदान-प्रदान
महज औपचारिकता रह गई है
अब शिष्टाचार निभाने का दायित्व
या ठेका जो भी कह लो
हमने सौंप दिया है एसएमएस को
संवेदनाओं या शुभकामनाओं
के आदान-प्रदान की सुपारी
दे दी है हमने एसएमएस को
और सरेआम हत्या हो रही है
शिष्टाचारों की
आचार-व्यवहार की
संवेदनाओं के आदान-प्रदान में
हम ह्रदय की शाश्वत
भावनाओं की जगह
अपनी बुद्धि द्वारा शब्दों का छल
रचते हैं महाभारत के साथ
खुशियों का इजहार हो या
त्योहारों पर शुभकामनाओं का
मनगढ़ंत छल
सभी कुछ महज शब्दों की
औपचारिकता में कैद हो गए हैं
हम नहीं रह गए हैं
बल्कि हम स्वयं एक
एसएमएस हो गए हैं
अपनी अभिव्यक्ति का सारा
कॉपीराइट हमने
दे दिया है एसएमएस को
और हम भावनाओं से हीन
संवेदनाओं से नितांत रिक्त
महज ठूंठ रह गए हैं
लेखक-श्रवण कुमार उर्मलिया
Popularity: 7% [?]
अमर उजाला
अमेरिका
अविनाश वाचस्पति
आईपीएल
आज तक
इंडिया टीवी
इंडिया न्यूज़
ईटीवी
एचवाई टीवी
ज़ी न्यूज़
टीआरपी
दैनिक जागरण
दैनिक भास्कर
नीतीश कुमार
प्रभात खबर
फोकस टीवी
बिहार
बिहार चुनाव
बिहार-झारखंड
भोपाल गैस त्रासदी
मीडिया
रामविलास पासवान
राष्ट्रीय सहारा
व्यंग्य
श्रवण कुमार उर्मलिया
सहारा समय
सहारा समय
स्टार न्यूज़
सहारा समय
हमला
हमार टीवी
हिन्दुस्तान
attack
bhopal gas tragedy
ETV
FOCUS TV
india news
INDIA TV
IPL
media
NDTV
STAR NEWS
TRP
TV TODAY
zee news आमने-सामने (9)
कला जगत (20)
चर्चाघर (50)
न्यूज़ रुम (238)
मीडिया चर्चा (35)
मीडिया बिज़नेस (24)
विविध (17)
WP Cumulus Flash tag cloud by Roy Tanck and Luke Morton requires Flash Player 9 or better.


