जनता दल यूनाइटेड या जनता दल डिवाइडेड

बिहार में आगामी विधानसा चुनाव के लिए स‌त्ताधारी गठबंधन ने तैयारी शुरू क्या की उसके भीतर भूचाल आ गया। जेडीयू में शीर्ष नेतृत्व में मतभेद का पता तो उसी स‌मय चल गया था जब शरद यादव और नीतीश कुमार ने खुलेआम महिला आरक्षण के मामले पर खुलेआम अलग लाइन ले ली थी। नीतीश कुमार ने खुलेआम शरद यादव के वर्षों पुराने स्टैंड को ठेंगा दिखाते हुए महिला आरक्षण के वर्तमान स्वरुप का स‌मर्थन किया था।

उसके बाद ललन स‌िंह के प्रदेश अध्यक्ष पद स‌े इस्तीफा देने का मामला स‌र्वविदित है। जेडीयू में शीर्ष नेतृत्व का झगड़ा अब नीचे तक दिखाई देने लगा है। नौबत मारपीट और धक्का-मुक्की तक पहुंच गयी है। मुंगेर में शरद यादव के स‌ामने ही पार्टी के दो गुटों के बीच कहासुनी हुई। एक-दूसरे पर कुर्स‌ियां फेंकी गयीं, माइक तोड़े गए। नजारा तो ऎसा था जैसे विधानसभा के भीतर धक्का-मुक्की का रीटेक दिया जा रहा हो। मुंगेर की घटना के एक दिन बाद मोतीहारी में भी जेडीयू कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल मचा। वहां भी एक-दूसरे पर कुर्स‌ियां फेंकी गयीं। इन हालातों पर जेडीयू के नेता टीवी कैमरों के स‌ामने भले ही कुछ न बोलें, लेकिन इन घटनाओं ने स‌ाफ कर दिया है कि जनता दल यूनाइटेड अब यूनाइटेड नहीं रहा। वो भी अब डिवाइडेड हो गया है।

मामला केवल जेडीयू तक ही स‌ीमित नहीं है। मामला राज्य के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता स‌ुशील मोदी स‌े जुड़ा है। इस मामले को कोई निजी मामला कह स‌कता है। लेकिन बीते रविवार को उनके भाइयों और गुंडों ने उनकी बहन रेखा मोदी के स‌ाथ जो किया वो शर्मसार करनेवाला है। रेखा मोदी अपनी बेटी उर्वशी के स‌ाथ अपनी मां स‌े मिलने गयी थीं। वो स‌ुशील मोदी के दो भाईयों महावीर मोदी और उद्धव मोदी के स‌ाथ रहती हैं। रेखा मोदी के अपनी मां और भाइयों के यहां पहुंचने के बाद उनके स‌ाथ मारपीट की गयी। उनके कपड़े तक फाड़ डाले गए। ये स‌ब कुछ खबरिया चैनलों पर दिखाया गया। इन स‌ारे मामलों की जड़ में भाइयों और बहन के बीच स‌ंपत्ति विवाद है। लेकिन क्या स‌ंपत्ति विवाद में स‌ुशील मोदी के भाइयों में स‌त्ता प्रेरित नशा इस कदर चढ़ गया है कि स‌रेआम एक महिला, जो उनकी स‌गी बहन थी, के कपड़े तक फाड़ डाले। लेकिन पूरे घटनाक्रम में स‌ुशील मोदी की चुप्पी रहस्यमय थी।

इन घटनाओं के बाद ये तो स‌ाफ हो गया है कि बिहार में जिसके पास ताकत है चलती उसी की है। यानि जिसकी लाठी उसकी भैस‌। माना कि बिहार में विकास की बयार बही है, लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि विरोध के को कुचल डाला जाए। वैसे भी स‌त्ताधारी गठबंधन का मीडिया मैनेजमेंट जबरदस्त है। तभी तो मुंगेर में शरद यादव के स‌ामने घटी मारपीट की घटना को बिहार के एक बड़े अखबार ने ब्लैकआउट कर दिया। लेकिन नीतीश जी याद रखिए मीडिया मैनेजमेंट आंध्रप्रदेश में चंद्रबाबु नायडू को भी काम नहीं आया। अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में शाइनिंग इंडिया के प्रचार के लिए पूरे तरीके स‌े मीडिया को हाइजैक करने के बावजूद उनकी स‌रकार चली गयी। इस‌लिए नीतीश जी स‌ावधान हो जाइए।

chhapas
View all posts by chhapas
s website

Popularity: 5% [?]

  • No Related Post
  • Related Posts
    
    
    
    We will keep You Updated...
    Sign up to receive breaking news
    as well as receive other site updates!
    Popular Posts

    कितने दिन चैनल चलाएंगे झा जी ?

    फिल्म बनाना और न्यूज़ चैनल चलाना दोनों ही जुदा बातें हैं। यही वजह है...

    मीडिया पर मनी और मुनाफा हावी

    अक्सर बड़े मौक़े पर बड़ी ख़बर लेकर टीवी पर सामने आता है एक चेहरा. घनी...

    बेगुनाहों का पद्म भूषण हत्यारा!!!!

    अस्सी के दशक में मेरठ के दंगों के बाद मशहूर शायर बषीर बद्र ने कहा था -...

    सुधरते क्यों नहीं लाशों के सौदागर

    भोपाल गैस कांड के सबसे बड़े मुजरिम वारेन एंडरसन को भारत से भगाने को...

    मीडिया पोर्टल के संपादक को मिली धमकी

    आप दूसरों की छीछालेदर करें तो ये प्रेस की आजादी है। लेकिन आपके किए का...

    हमाम में हम सब ....हैं

    भोपाल गैस त्रासदी पर रोज़-ब-रोज़ हो रहे खुलासों में साबित कर दिया है...
    Log In
    हमराही
    Count per Day
    • 0Visitors today:
    Views
    UserOnline
    1 User Browsing This Page.
    Users: 1 Guest
    आज का दिन
    July 2010
    M T W T F S S
    « Jun   Aug »
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    Recent Posts

    लौट के प्रबुद्ध सहारा में आए

    प्रबुद्ध राज का वनवास खत्म हो गया है. अब...

    बसंत गए रांची

    पिछले दिनों तेज से इस्तीफ़ा देने वाले...

    पढ़ाना एक जरूरत

    जो पढ़ रहे हैं, उनमें से ही पढ़ाने वाले...

    तो क्या नप जायेंगे मिसीर जी ?

    तो भई आजकल मिसीर जी यही कह रहे हैं ज़रा...

    उदय शंकर के हाथों IBF की कमान

    स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर को इंडियन...
    Recent Comments
    अच्छा काम किया, बधाई
    sahara samay me imandar kam karne walo ki kadar hone se tiaar pi or bhi badh sakti h basrte kam karne ki pahchan prbandhan ko honi c
    सही खबर है लेकिन अफ़सोस bihar से कोई चैनल नहीं है
    सही खबर है लेकिन अफ़सोस bihar से कोई नहीं है
    कुछ भी कर ले ये लोग...वासना से फुर्सत हो तब न...इनपुट ह
    Tag Cloud
    Enter Google Analytics Code Here