पत्नी की हार्ट सर्जरी,पाल बाबा,मुरली की अलौकिक तान
पिछले दिनों पत्नी को हुए हार्ट अटैक और उसके बाद की बायपास सर्जरी ने परेशान कर रखा था। लेकिन इसी दौरान खेल की दुनिया में इतनी घटनाएं घटी जिससे मैं विमुख नही रह सका। स्पेन ने जहां जन्म-पत्री को ठोकर मारते हुए फीफा विश्व कप का ताज पहली बार वरण किया वहीं पहली बार यह भी देखने को मिला कि भारतीयों को अंधविश्वासी कहने वाला पश्चिम स्वयं किस कदर अंधविश्वासी हो चुका है। 8 टांगों वाला जलचर ऑक्टोपस जिसे अब पाल बाबा कहा जाने लगा है और विश्वकप के दौरान उसकी की गयी भविष्यवाणियां चर्चा का प्रमुख विषय रहीं। वहीं पाल बाबा को देखकर भारतीय जनमानस सड़कों पर बैठकर तोते के जरिये भाग्य बांचने वाले ज्योतिषियों के अस्तित्व के बारे में भी सोचता रहा। और यह भी कि क्या ये पंछी या जलचर भगवान या भविष्यदृष्टा होते हैं। खैर, फुटबॉल के जादूगर पेले पहली बार स्पेन को विजेता होता देखकर फूले नहीं समाए होंगे। हों भी क्यों न, आखिर पहली बार भविष्यवाणी के प्रेतबाधा से मुक्त जो हुए हैं पेले। ये बात दीगर है कि पाल बाबा के सुरूर में पेले की सच हुई भविष्यवाणी लोगों को याद नहीं आयी।

चलिए, फुटबॉल में तो हम दूसरों का खेल देख-देखकर मुदित होते रहे। ‘कौन कहां’ की सूची में विश्व में 133वें स्थान पर काबिज भारत के फुटबॉल प्रेमी दूसरों के प्रदर्शन पर ताली बजाने के अलावा और कर भी क्या सकते थे। सरकार की खेल संघों के लिए जारी दिशानिर्देशों पर भड़क उठनेवाले भारतीय ओलंपिक संघ को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। अन्त:करण को टटोलना चाहिए कि वो देश में फुटबॉल सहित खेलों के उन्नयन के लिए हैं या उनके गिरावट के लिए। इतिहास साक्षी है कि खासतौर से ओलंपिक से जुड़े खेलों के मामले में देश आगे बढ़ने की बजाय पीछे गया है। लेकिन हैरत नहीं होती। हम भारतीय विरोध के मुखर स्वर के बारे में शायद कुछ नहीं जानते। हमारी सबसे बड़ी विडंबना यही है कि हमें जो मिलता है उसे सहज भाव से स्वीकार कर लेते हैं। मालूम नहीं कब तक यथास्थिति बनी रहेगी।

अब चलिए क्रिकेट की ओर चलें। ये खेल फुटबॉल नहीं है। ये तो देश का धर्म है। और इस धर्म की पिछले दिनों श्रीलंका में क्या फजीहत हुई ये बताने की जरुरत नहीं। और इसकी भी जरुरत नहीं कि तमिल वैष्णव मुथैया मुरलीधरन ने अपने करियर का जो गौरवशाली, अद्वितीय और ऎतिहासिक समापन किया वो इस खेल के बड़े-से-बड़े देवताओं सर डोनाल्ड ब्रैडमैन, सनी गावस्कर और विवियन रिचर्ड्स जैसों को भी नसीब नहीं हो सका था। गॉल टेस्ट शुरू होने के पूर्व मुरली को 800 विकेट के आंकड़े को छूने के लिए 8 विकेट की जरुरत थी और टेस्ट के आखिरी विकेट के साथ ही ऎतिहासिक मील का पत्थर जो उन्होंने रखा वो आने वाले समय में दादा-दादी, नाना-नानियों की अमर गाथा बनता रहेगा। जिसने भी वो टेस्ट देखा वो करिश्माई मुरली के जादू से अभिभूत था। विश्व क्रिकेट में नंबर एक के दर्जे के साथ पहली बार श्रीलंकाई धरती पर उतरी टीम इंडिया की दस विकेट से हुई फजीहत नेपथ्य में चली गयी। छाए रहे तो मुरली, उनका आठवां आश्चर्य यानि800 विकेट और डेनिस लिली,मैल्कम मार्शल सरीखे तेज गेंदबाजों सा उनका आतंकित करने वाला स्ट्राईक रेट(22.5 रन प्रति विकेट के आसपास का)।
एक सीधा-सादा स्पिन गेंदबाज जिसे हम श्रीलंका का सचिन तेंदुलकर कहें तो अतिशयोक्ति नहीं होगा। पर वो सचिन तेंदुलकर की तरह भाग्यशाली नहीं रहा। कोहनी में जन्मजात दोष के चलते गेंदबाजी एक्शन को लेकर विवादों में बुरी तरह से घिरे मुरली ने असाधारण इच्छा शक्ति, समर्पण और जज्बे के बल पर ‘चकर’ की तोहमत लगाने वाले अपने समस्त आलोचकों की जुबान खामोश कर दी। और वे भी इस कालजयी आफ स्पिंनर की अलौकिक मुरली की तान पर थिरकते नज़र आये।
अब जरा टीम इंडिया की खबर ली जाए। खड्गधारी सिंहों की धरती पर अपनी पराजय के लिए खिलाड़ी दोषी हैं या बीसीसीआई ? ये समय इन बातों पर विचार करने का नहीं है लेकिन यहां एक बात जरुर कहनी होगी कि देश का आयकर विभाग अगर भारतीय क्रिकेट बोर्ड को लालची ‘ करार देता है तो कहीं से भी गलत नहीं है। उन्हें मतलब है तो सिर्फ गारंटी राशि और प्रसारण से होनेवाली आय से,परिणाम चूल्हे छोड़ भाड में जाय , टीम इंडिया हारे या जीते, इससे उनका कोई मतलब नहीं। ये दौरा आनन-फानन में नहीं रखा गया है। ये कार्यक्रम काफी पहले से तैयार किया गया था। मगर टीम को बिना किसी समुचित तैयारी के रणक्षेत्र में उतार दिया गया तो ये निराशाजनक परिणाम आना ही था। होना तो ये चाहिए था कि विदेशों में टेस्ट सीरीज खेलने के पहले टीम को कम-से-कम दो तैयारी मैच खिलाए जाएँ । जिसमें एक तरफ हों शेष भारत की टीम और दूसरी तरफ हो टीम इंडिया। मैच अभ्यास से बढ़कर कोई अभ्यास नहीं होता। ये ठीक है कि टीम इंडिया मायने 120 करोड़ में15 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी औऱ नि:संदेह वे महामानव हैं। और उनसे वो सारी उम्मीद की जा सकती है जो एक सामान्य जन से हम नहीं कर सकते हैं। लेकिन हम यह भी न भूलें कि वे हैं तो हाड़ं-मांस के ही। वे कोई रोबो नहीं हैं कि बटन दबा दिया और वांछित परिणाम आ गया। कुल मिलाकर खिलाड़ियों का उतना दोष नहीं हैं जितना बोर्ड के नेतृ वर्ग का। बहुत मुश्किल से टेस्ट में जो साख बनी है, उसको बरकरार रखने की जिम्मेदारी सिर्फ खिलाडियों की ही नहीं बल्कि बोर्ड की भी है और अब उसे ये बात समझनी ही होगी।
ये आलेख पदमपति शर्मा से बातचीत के आधार पर लिखा गया है। पदमपति शर्मा देश के जाने-माने पत्रकार और खेल समीक्षक हैं।
Popularity: 6% [?]
अमर उजाला
अमेरिका
अविनाश वाचस्पति
आईपीएल
आज तक
इंडिया टीवी
इंडिया न्यूज़
ईटीवी
एचवाई टीवी
ज़ी न्यूज़
टीआरपी
दैनिक जागरण
दैनिक भास्कर
नीतीश कुमार
प्रभात खबर
फोकस टीवी
बिहार
बिहार चुनाव
बिहार-झारखंड
भोपाल गैस त्रासदी
मीडिया
रामविलास पासवान
राष्ट्रीय सहारा
व्यंग्य
श्रवण कुमार उर्मलिया
सहारा समय
सहारा समय
स्टार न्यूज़
सहारा समय
हमला
हमार टीवी
हिन्दुस्तान
attack
bhopal gas tragedy
ETV
FOCUS TV
india news
INDIA TV
IPL
media
NDTV
STAR NEWS
TRP
TV TODAY
zee news आमने-सामने (9)
कला जगत (20)
चर्चाघर (50)
न्यूज़ रुम (238)
मीडिया चर्चा (35)
मीडिया बिज़नेस (24)
विविध (17)
WP Cumulus Flash tag cloud by Roy Tanck and Luke Morton requires Flash Player 9 or better.