मीडिया पोर्टल के संपादक को मिली धमकी

आप दूसरों की छीछालेदर करें तो ये प्रेस की आजादी है। लेकिन आपके किए का अगर पर्दाफाश किया जाए तो आप धमकी पर उतर आते हैं। जी, हां आजाद न्यूज़ ने तो यही किया है। चैनल ने एक वेब पोर्टल के स‌ंपादक को फोन पर धमकी दी है। मीडियाखबर डॉटकॉम के स‌ंपादक पुष्कर पुष्प ने इस बाबत हमें एक प्रेस नोट भेजा है जिसे हम हू-ब-हू प्रकाशित कर रहे हैं…..

आज़ाद न्यूज़ या इसके किसी भी व्यक्ति के खिलाफ ख़बर करोगे तो जान से जाओगे. यह धमकी पिछले कुछ दिनों से लगातार मीडिया ख़बर.कॉम के संपादक को मिल रही है. धमकी फ़ोन से दी जा रही है. यह फ़ोन बार – बार आ रहा है. फ़ोन का नंबर है – (+911203140856 / +911204262205). फ़ोन के जरिये धमकाया जा रहा है कि कमलकांत गौरी (इनपुट हेड), रवींद्र शाह (आउटपुट हेड), नवीन सिन्हा (पॉलिटिकल एडिटर) या हिंदी समाचार चैनल आज़ाद न्यूज़ के खिलाफ कुछ भी लिखा तो अच्छा नहीं होगा. अंजाम बुरा होगा. कुछ भी हो सकता है. कुछ भी…

मीडिया खबर.कॉम के संपादक की खता इतनी है कि कुछ वक़्त पहले मीडिया खबर पर मिशन आज़ाद नाम से कुछ स्टोरीज प्रकाशित की गयी थी. उसमें चैनलों के अंदर चल रहे फर्जीवाड़े और उसमें संलिप्त ऊँचे पद पर बैठे कई कथित पत्रकारों का पर्दाफाश किया गया था. चैनलों के अंदर की अव्यवस्था, पत्रकारों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार और श्रम कानूनों के उल्लंघन को बेनकाब किया गया था. हालाँकि किसी खास व्यक्ति का नाम नहीं दिया गया था. इससे कुछ लोग खफ़ा थे. लिहाजा, इन लोगों ने साम, दाम, दंड, भेद हर तरीके से ख़बरें रूकवाने की कोशिश की. लेकिन जब खबर रूकवा नहीं पाए तो ओछेपन पर उतर आये. पहले अलग – अलग माध्यमों से धमकाया गया. फिर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गयी. चैनल का रूतबा दिखाकर पुलिस से पिटवाना चाहा. लेकिन जब कुछ नहीं कर पाए तो लगे फ़ोन से धमकी देने.

इसके पहले आज़ाद न्यूज़ के इनपुट हेड कमलकांत गौरी, आउटपुट हेड रवींद्र शाह और पॉलिटिकल एडिटर नवीन सिन्हा ने मीडिया खबर.कॉम को मेल के जरिये नोटिस भेजा था जिसका जवाब मीडिया खबर के लीगल सेल की तरफ से दे दिया गया. लेकिन इस बीच, मीडिया खबर के संपादक पुष्कर पुष्प को डराने और धमकाने की कोशिशें लगातार जारी रहीं. घर पर गुंडे भेजे गए. नोटिस मिला है की नहीं. यह पूछने के लिए कई लोगों को मीडिया खबर के संपादक के घर भेजा गया. यह लोग सफ़ेद रंग की कार से आये. कार में कई लोग थे. इनका मकसद नोटिस के बारे में पूछना नहीं बल्कि टोह (रेकी) लेना था. यदि नोटिस के बारे में ही पूछना था तो फोन करके या मेल के जरिए पूछा जा सकता था। मुंहज़बानी पूछने का क्या मतलब? यदि पूछने ही आये तो कार भर के आदमियों के साथ क्यों आये? उसके बाद भी कई संदिग्ध लोगों का आना – जाना जारी रहा. इसके बाद मीडिया खबर.कॉम के संपादक ने पांडव नगर थाने में शिकायत दर्ज करवायी. शिकायत की कॉपी साथ में संलग्न है. पुलिस के आला अधिकारियों से भी मुलाकात की गयी और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत करवाया गया. शिकायत की विषय सामग्री इस तरह से है :

To,
The SHO,
Pandav Nagar,
Delhi 110092

Subj: Intimidation & threat to my personal safety

Dear Sir,

With due respect I submit that am a journalist & an editor-in-chief of a website www.mediakhabar.com, R/O …………………………………………………………………….. Recently, we published some reports pertaining to some investigations we conducted, which I cant elaborate on here as they were confidential in nature. However, in the aftermath of those reports being published some people were discomfited. They issued me a legal notice, which my lawyers are perusing and will proceed accordingly.

What I wish to bring to your notice by way of this complaint is the trespassing & intimidation tactics employed by these elements (1. Kamal Kant Gouri S/o Shri Ujjal Singh Gouri , Corporate Office- Lane W-17A, House No.18, Western Avenue, Sainik Farms, South, New Delhi. 2. Ravindra Shah S/o Late Shri G G Shah, Corporate Office- Lane W-17A, House No.18, Western Avenue, Sainik Farms, South, New Delhi. 3. Nabin Sinha S/o Late Shri Nagendra Prasad, Corporate Office- Lane W-17A, House No.18, Western Avenue, Sainik Farms, South, New Delhi.) to threaten me surreptiously while my lawyers are pursuing the matter already. These elements sent some people over to my residence, uninvited to check if I had recieved a copy of the notice who then proceeded to do a recce of my neighborhood, which I found very unusual & suspect. Their business rivalry aside, they had no right to visit my premises uninvited or unsupervised and may please be cautioned to keep their distance from me

.By way of this complaint I want to bring to your notice the fact that my personal safety & security could be endangered & if any untoward incident were to take place, I would wish for you to investigate these elements’ role in the same. (1. Kamal Kant Gouri S/o Shri Ujjal Singh Gouri, Corporate Office- Lane W-17A, House No.18, Western Avenue, Sainik Farms, South, New Delhi. 2. Ravindra Shah S/o Late Shri G G Shah, Corporate Office- Lane W-17A, House No.18, Western Avenue, Sainik Farms, South, New Delhi. 3. Nabin Sinha S/o Late Shri Nagendra Prasad, Corporate Office- Lane W-17A, House No.18, Western Avenue, Sainik Farms, South, New Delhi.) I would also request for you to provide me with some extra security or access to my beat constable on a frequent basis, so I feel more at ease. Look forward to your co-operation on the same.

Regards,

Pushkar Pushp
+91 9999 177 575

उसके बाद से फोन आने का सिलसिला शुरू हुआ. फोन करके मीडिया खबर के संपादक को कहा गया कि तुम्हारा घर देख लिया है. अब बाहर निकलो तो बताते हैं. बहुत रिपोर्ट लिखते हो. वेबसाईट बंद करवा देंगे. अभी तो नोटिस ही भेजा है. अब घर में घुस कर मारेंगे. तब अपनी रिपोर्ट बनाकर साईट पर लगाना. फिर भद्दी गालियों की बौछार की गयी. इससे भी मन नहीं भरा तो उठवा लेने की धमकी दी गई. यानी, डराने-धमकाने की हरसंभव कोशिश की गयी. गौरतलब है कि इन लोगों का मारपीट का इतिहास रहा है. कुछ वक़्त पहले आज़ाद न्यूज़ के दफ्तर में अलीगढ़ के स्ट्रिंगर चंद्रशेखर मिश्रा को बुलाकर बेदर्दी से उनकी पिटाई की गयी थी. चंद्रशेखर अपने हक के पैसे वापस पाना चाहते थे. लेकिन, पैसे तो वापस नहीं मिले. बदले में मिला लात, जूता और घूँसा. बाद में उन्होंने थाने में एफआईआर दर्ज करवायी. उस स्ट्रिंगर ने बयान दिया था कि आजाद में ऊँचे पद पर बैठे कई पत्रकारों ने उसके साथ खुद मारपीट की. चैनल के आउटपुट हेड रवींद्र शाह का भी स्ट्रिंगर ने नाम लिया था.

मीडिया खबर.कॉम के संपादक ने कहा कि ऐसी किसी भी धमकी के आगे हमलोग नहीं झुकने वाले हैं. यह वर्चुअल स्पेस पर हमला है. नयी मीडिया से जुड़े लोगों के प्रति एक खतरनाक प्रवृति की शुरुआत है. मीडिया वेबसाईट को कुचलने की साजिश है और इसका प्रतिरोध जरूरी है. मीडिया से जुड़ी तमाम वेबसाइटों पर सभी पक्षों को समान रूप से जगह दी जाती है. यह खुला मंच है. यदि आप किसी वेबसाईट की रिपोर्ट से इत्तफाक नहीं रखते तो कलम के जरिए विरोध कीजिये. प्रतिकार का यह कैसा तरीका है?

chhapas
View all posts by chhapas
s website

Popularity: 26% [?]

  • No Related Post
  • Related Posts
    
    
    
    We will keep You Updated...
    Sign up to receive breaking news
    as well as receive other site updates!
    Popular Posts

    कितने दिन चैनल चलाएंगे झा जी ?

    फिल्म बनाना और न्यूज़ चैनल चलाना दोनों ही जुदा बातें हैं। यही वजह है...

    मीडिया पर मनी और मुनाफा हावी

    अक्सर बड़े मौक़े पर बड़ी ख़बर लेकर टीवी पर सामने आता है एक चेहरा. घनी...

    बेगुनाहों का पद्म भूषण हत्यारा!!!!

    अस्सी के दशक में मेरठ के दंगों के बाद मशहूर शायर बषीर बद्र ने कहा था -...

    सुधरते क्यों नहीं लाशों के सौदागर

    भोपाल गैस कांड के सबसे बड़े मुजरिम वारेन एंडरसन को भारत से भगाने को...

    मीडिया पोर्टल के संपादक को मिली धमकी

    आप दूसरों की छीछालेदर करें तो ये प्रेस की आजादी है। लेकिन आपके किए का...

    हमाम में हम सब ....हैं

    भोपाल गैस त्रासदी पर रोज़-ब-रोज़ हो रहे खुलासों में साबित कर दिया है...
    Log In
    हमराही
    Count per Day
    • 0Visitors today:
    Views
    UserOnline
    1 User Browsing This Page.
    Users: 1 Guest
    आज का दिन
    July 2010
    M T W T F S S
    « Jun   Aug »
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    Recent Posts

    लौट के प्रबुद्ध सहारा में आए

    प्रबुद्ध राज का वनवास खत्म हो गया है. अब...

    बसंत गए रांची

    पिछले दिनों तेज से इस्तीफ़ा देने वाले...

    पढ़ाना एक जरूरत

    जो पढ़ रहे हैं, उनमें से ही पढ़ाने वाले...

    तो क्या नप जायेंगे मिसीर जी ?

    तो भई आजकल मिसीर जी यही कह रहे हैं ज़रा...

    उदय शंकर के हाथों IBF की कमान

    स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर को इंडियन...
    Recent Comments
    अच्छा काम किया, बधाई
    sahara samay me imandar kam karne walo ki kadar hone se tiaar pi or bhi badh sakti h basrte kam karne ki pahchan prbandhan ko honi c
    सही खबर है लेकिन अफ़सोस bihar से कोई चैनल नहीं है
    सही खबर है लेकिन अफ़सोस bihar से कोई नहीं है
    कुछ भी कर ले ये लोग...वासना से फुर्सत हो तब न...इनपुट ह
    Tag Cloud
    Enter Google Analytics Code Here