|
कला-जगत |
|
|
 |
 |
|
| |
कॉमनवेल्थच गेम्सै में गाय रेस का प्रावधान हो
लेखक : अविनाश वाचस्प ति
|
|
दिनांक : 10-Oct-09 10:48:09 PM | 170 बार पढ़ा गया
|
   |
कारों पर लूट और गाय को नहीं है अब दिल्ली में घूमने की भी छूट। आप जानते ही हैं कि दीपावली आ रही है, एक ही बात है कि हम दीपावली की ओर भागे जा रहे हैं। कार कंपनियां विज्ञापन छाप छाप कर और टी वी पर दिखा दिखाकर छाप छोड़ रही हैं कि हमें खरीद लो। हमारे उपर हजारों रूपये की छूट दी जा रही है। इस छूट को लूटने के लिए बैंको से भी लोन मिलना आसान हो गया है। माल नहीं है फिर भी कार से मालामाल हो जाइये। लोन लेकर कार ले आइये पर कोई चैनल या अखबार यह नहीं कह रहा है कि गाय ले आइये या कोई बैंक कह रहा हो कि गाय खरीदने के लिए बिना ब्याज के लोन ले जाइये।
आप सोचेंगे कि अभी तो कार की बात चल रही थी और आपने गाय चलानी शुरू कर दी। कॉमनवेल्थ खेलों के मद्देनजर मामला गर्म है दिल्ली नगर निगम नहीं चाहता कि दिल्ली में गाय रहें। कार रह सकती हैं। निगम ने जगह जगह पर कारों के लिए पार्किंग स्थल चालू कर रखे हैं जिनसे रोजाना हजारों रूपयों की कमाई हो रही है। जैसे नियम बनाये जाने वाले हैं उनके अनुसार दिल्ली शहर में अब गाय नहीं रहेगी।
गाय दुधारू तो हो सकती है परन्तु एक लिमिट तक ही दूध देगी और कार की पार्किंग की जगह में एक दिन में आधा आधा घंटे के अंतराल पर 12 घंटे में ही 24 कारें पार्क होंगी और 15 रुपये की दर से 360 रुपये की कमाई निगम को हो जाएगी। पार्किंग वाले ने हेराफेरी भी कर ली तो 300 तो कहीं नहीं गये। कार बिना ड्राइवर के अकेले कहीं घूमने नहीं जा सकती है जबकि गाय को मालिक की जरूरत ही नहीं है। वो तो जहां दिल आयेगा मुंह उठायेगी और ट्रैफिक कंट्रोल करने चल देगी। बीच यातायात में खड़ी हो जाएगी, शहर की गति को एकाएक ब्रेक लग जायेंगे क्योंेकि अगर ब्रेक नहीं लगाये तो गाय में ठुक जायेंगे और गाय में ठुकने के बाद ... पता नहीं कौन कहां कहां पर ठोक दे।
गाय से तो बचकर चलना पड़ता है। अब यह गेम तो है नहीं, गाय रेस तो होती नहीं है कार रेस की तरह। अगर रेस हो रही होती तो जैसे घोड़े पालने पर रोक नहीं लगाई गई है उसी तरह से गाय पालने पर रोक नहीं लगाई जाती। कार पालने पर रोक लगाते सुना है आपने। चाहे कितना ही ट्रैफिक बढ़ जाये। चलने की जगह रेंगने लगे और जब रेंगते रेंगते भी थक जाए तो थम जाए पर कारों की बिक्री नहीं थमनी चाहिए। इससे देश की प्रगति का पैमाना तय होता है। जितनी कारें बिकती हैं उतना देश की तरक्की का जायजा विश्व को मिलता है।
तो जो गाय प्रेमी चाहते हैं कि गाय शहर में रहे, दिल्ली में रहे तो कॉमनवेल्थल गेम्स शुरू होने से पहले ही गाय रेस का प्रस्ताव सरकार के पास मंजूरी के लिए भेज दें जिससे गाय शहर में ठहर सके। इस मामले पर अभी तक मेनका गांधी जी ने भी अपनी टिप्पणी नहीं दी है क्यों कि गाय को शहर से बाहर करना किसी अत्याचार की श्रेणी में नहीं आता है।
जिस प्रकार घोड़ों की रेस के चलते घोड़ों को शहर से बाहर नहीं किया जा रहा है। गधा मासूम है वो तो पहले भी न तो घर का है और न घाट का इसलिए उसे भी नये नियमों में छेड़ा नहीं गया है। आफत तो कुत्तों की भी आने वाली है पर वे गाय की तरह सीधे सादे नहीं होते हैं और गाय की तरह अल्पंसंख्यक भी नहीं हैं, चाहे गाय को बहुसंख्य कों की सहानुभूति हासिल है पर गाय का शहर से बाहर जाना लगभग तय हो चुका है। कुत्तों के काटने के डर से डर सभी को लगता है। बंदरों को बाहर करने के लिए बहुत कोशिशें की गई हैं पर बंदर तो आखिर बंदर हैं, वे गांधीजी के भी तो लाडले हैं। सूअरों से वैसे भी स्वाइन फ्लू के चलते सरकार भी भीतर से भयभीत है, उन्हें खदेड़ना नहीं चाहती।
आखिर ले देकर गाय ही रह जाती है जिसको दिल्ली से बाहर करने की मुहिम चालू हो चुकी है। इनको बचाने के लिए भला कौन आयेगा ? एक बार माननीया मुख्युमंत्री जी ने बिहारियों को बाहर करने की कोशिश की थी, वो भी परवान नहीं चढ़ सकी। मेनका जी की ओर अपलक मासूम भीगे नयनों से गाय निहार रही है पर लगता है उन्होंने भी मुंह फेर लिया है। नेताओं से तो गाय को उम्मीद भी नहीं है।
गाय पर अभी तक बचपन में कक्षाओं में निबंध लिखे जाते थे जिसमें उसका नख शिख वर्णन किया जाता था परंतु अब विषय बदलकर गाय के शहर से बाहर किए जाने के कारणों पर प्रकाश डालने के लिए विद्यार्थियों से कहा जाया करेगा। वैसे आपकी क्या राय है दिल्ली में कार रहनी चाहिए या गाय ? जल्दी बतलायें कहीं देर न हो जाये और गाय का शहर में होना अतीत की स्टोरी बन जाये।
|
|
|
|
Comments :
|
|
|
|
Give Your Comments |
|
|
|
|
|
लेखक : अविनाश वाचस्प ति दिल्ली विश्वविद्यालय से कला स्नातक हैं। सभी साहित्यिक विधाओं में लेखन, परंतु व्यंग्य, कविता एवं फ़िल्म पत्रकारिता प्रमुख उपलब्धियाँ सैंकड़ों पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। 'साहित्यालंकार' , 'साहित्य दीप' उपाधियों और राष्ट्रीय हिंदी सेवी सहस्त्राब्दी सम्मान' से सम्मानित। काव्य संकलन 'तेताला' तथा 'नवें दशक के प्रगतिशील कवि कविता संकलन का संपादन। 'हिंदी हीरक' व 'झकाझक देहलवी' उपनामों से भी लिखते-छपते रहे हैं। अविनाश का अपना ब्लॉग है avinashvachaspati.blogspot.com..आप ब्लॉग पर भी अविनाश को पढ़ सकते हैं
|